कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सतना में शहर और ग्रामीण अध्यक्षों की नियुक्ति पर सवाल खड़े हो गए हैं। सईद अहमद द्वारा शहर अध्यक्ष पद लेने से इनकार करने के बाद आरिफ इकबाल सिद्दीकी की ताजपोशी ने कार्यकर्ताओं को नाराज़ कर दिया है। पार्टी के जातीय समीकरणों में सवर्ण नेताओं की अनदेखी से कांग्रेस का वोट बैंक प्रभावित हो सकता है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में। राहुल गांधी के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत अगस्त में हो सकती है घोषणा। थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन और दिल्ली में 'वन-टू-वन' इंटरव्यू के बाद होगा अंतिम चयन।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अशोकनगर की घटना पर सरकार को घेरा, परिवार के गायब होने पर उठाए सवाल। शहडोल के जल प्रबंधन कार्यक्रम में ड्राई फ्रूट्स घोटाले को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि मध्य प्रदेश में हर मंत्रालय में 50% कमीशन लिया जा रहा है। पटवारी ने मोहन भागवत के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।
राहुल गांधी ने भोपाल में 'संगठन सृजन अभियान' शुरू कर 2028 विधानसभा चुनावों का ब्लूप्रिंट पेश किया। जानें कैसे जीतू पटवारी के साथ उनकी जुगलबंदी, मोदी पर तीखा हमला और 'गुजरात मॉडल' की रणनीति कांग्रेस को मध्य प्रदेश में फिर से मजबूत करेगी। क्या कांग्रेस का 23 साल का वनवास होगा खत्म?
















